शिक्षामंत्री देवनानी का कार्यक्रम

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षामंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 17 दिसम्बर को अजमेर में रहेंगे। श्री देवनानी दोपहर 12.15 बजे सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रर्दशनी का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात् वे अजमेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। श्री देवनानी दोपहर एक बजे सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके पश्चात् श्री देवनानी दोपहर 3 बजे हाथीखेड़ा में गौरव पथ का उद्घाटन, 3.30 बजे अजयसर में गौरव पथ का उद्घाटन, सायं 5 बजे वार्ड संख्या 47 में विधायक कोष के कार्याें का उद्घाटन करेंगे। देवनानी अगले दिन 18 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे यूरोलोजी विभाग का उद्घाटन करने के पश्चात् जयपुर रवाना होंगे।

error: Content is protected !!