राजसमन्द। सांसद और प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा का कांग्रेस मुक्त राजस्थान का सपना पूर्ण होगा। राठौड़ ने पंचायत चुनाव की विस्तृत विवेचना करते हुए कहा की विकास की गति को तेज़ करने के लिए पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण हे। बैठक को संबोधित करते हुए राठौड़ ने तीन जनवरी को होने वाले हुंकार सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने अब तक जनता को सिर्फ आश्वासन दिए और वादे किये जबकि भाजपा ने विकास के काम किये हे।
दोपहर तीन बजे चौमुखा महादेव मन्दिर पर आयोजित ग्रामीण और शहर मण्डल की संयुक्त बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने हुंकार सम्मेलन के बारे में और पंचायत चुनाव के बारे में श्रीकिशन पालीवाल ने विस्तृत जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना और बैठक का संचालन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल ने किया। बैठक में उप प्रधान सुरेश जोशी, पुर्व चेयरमेन महेश पालीवाल, अशोक रांका, श्रीकिशन पालीवाल, देवीलाल प्रजापत, रामलाल जाट, पूर्व चेयर दिनेश पालीवाल, परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा, श्याम सुंदर मोरवड़, सुखदेव यादव, लक्ष्मण सिंह सांखला, प्रमोद गौड़, ओम पारीक, मोहन कुमावत,प्रवीण पिपाड़ा, रामलाल गाडरी, महेंद्र कोठारी एपेक्स, सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
सांसद राठौड़ आज डेगाणा और मेड़ता में 30 को ब्यावर और जेतारण में
राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ आज डेगाणा और मेड़ता के दौरे पर रहेंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ 29 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे डेगाना और दोपहर तीन बजे मेड़ता में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वंही सांसद राठौड़ 30 दिसंबर को प्रातः 9 बजे ब्यावर और दोपहर 1 बजे जेतारण में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।