अजमेर, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी ”खादी मेला 2014 -15ÓÓ का शुभारम्भ कल 30 दिसम्बर को सायं 4 बजे अतिरिक्त कलक्टर (प्रथम) श्री किशोर कुमार द्वारा किया जायेगा।
उप निदेशक (खादी) जिला उद्योग केन्द्र श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अजमेर द्वारा अरबन हाट वैशाली नगर में खादी मेला 30 दिसम्बर से 8 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें लगभग 45 से अधिक विभिन्न प्रकार की स्टाल्स लगाई जायेगी। इस मेले में राजस्थान के अनेक जिलों तथा गुजरात, उत्तराखण्ड व जम्मू कश्मी$र राज्यों से खादी सस्थाऐं एवं ग्रामोद्योग इकाईयां भाग लेंगी। इस मेलें में ऊनी, सूती, रेशमी और पोली वस्त्रों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विशेष छूट भी उपभोक्ता को दी जायेगी।