ब्यावर। पंचायत आम चुनाव 2015 को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम आदेश तक दो बीएलओ व प्रगणक को हटाकर स्थानीय चुनाव शाखा कार्यालय ब्यावर में लगाया गया है।
इस आशय की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी पंचायत-चुनाव ( एसडीएम ) ब्यावर भगवती प्रसाद ने ज़ारी आदेश में दी। इस आदेशानुसार रूपनगर पंचायत के वार्ड नं. 9 से 11 के बीएलओ व प्रगणक भैरूलाल रावत (प्र.अ.,राउप्रावि. जौहरखेड़ा) तथा तारागढ़ पंचायत के वार्ड नं. 8 से 9 के बीएलओ क्रमांक 207 व प्रगणक पृथ्वीराजसिंह भाटी (अध्यापक, राउप्रावि. दांदोला) का नाम शामिल है ।
तीन नये बीएलओ व प्रगणक नियुक्त
एसडीएम ब्यावर भगवती प्रसाद ने एक अन्य आदेश ज़ारी करके बताया कि पंचायत आम चुनाव 2015 को दृष्टिगत रखते हुए तीन नये कार्मिकों बीएलओ व प्रगणक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि रूपनगर पंचायत के वार्ड नं. 9 से 11 तक ( बूथ नं.4) बीएलओ कमांकः10 हेतु गोविन्द सिंह (अध्यापक,राउप्रावि जौहरखेड़ा) को , तारागढ़ पंचायत के वार्ड नं. 8 से 9 तक ( बूथ नं.4) बीएलओ कमांकः207 हेतु श्री सुभाष (अध्यापक ,राउप्रावि दांदोला) को तथा ग्राम पंचायत रूपनगर-अरनाली के वार्ड नं.4से 5 तक (बूथ नं.2) बीएलओ क्रमांक: 213 हेतु भंवरलाल (अध्यापक राउप्रावि रूपनगर-अरनाली)को अजमालसिंह के स्थान पर अब नव प्रगणक नियुक्त किया गया है। जो भारत निर्वाचन आयोग के नियन्त्राण,अधीक्षण और अनुशासन के अध्यधीन रहेंगे। –00–
मतदान प्रतिशत
ब्यावर , 16 जनवरी। पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा की 36 पंचायत मुख्यालयों पर बनाये गए 153 बूथों पंचायत आम चुनाव 2015 के तहत पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचन हेतु शुक्रवार को किये गए मतदान का प्रतिशत 48 प्रतिशत रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर भगवती प्रसाद ने बताया कि इस चुनाव हेतु डाले गए मतों का प्रतिशत प्रातः 10 बजे तक 9 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 16 तथा 3 बजे तक 32 था, जो मतदान समाप्ति के समय सायं 5बजे तक बढ़कर 48 प्रतिशत होगया। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि चुनाव हेतु मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ है।
जवाजा पं.स.क्षेत्रान्तर्गत पंचों एवं सरपंचों का निर्वाचन
ब्यावर पंचायत आम चुनाव 2015 के तहत पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा की प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर 17 जनवरी को पंच एवं सरपंच पद हेतु नामांकन लिये जाएंगे तथा 18 जनवरी को प्रातः 8 से सायं 5 बजे के मध्य पंच व सरपंच पद हेतु मतदान होगा एवं 19 जनवरी को उपसरपंच पद का निर्वाचन होगा। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम ने भगवती प्रसाद ने बताया किइस मौके पर निर्वाचन को सुचारू सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा , कानून व शान्ति व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं के हेतु पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं।