अजमेर 22 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन जयन्ती के असवर पर आगामी 25 अगस्त को प्रातः 09 बजे से सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक, हरिभाऊ उपाध्याय नगर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति आधारित गायन व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें।
समारोह समिति के साथ नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से कार्यक्रम में हरिसुन्दर उ.मा. विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द बालिका विद्यालय, सन्त कवंरराम विद्यालय आदर्श विद्या निकेतन पुष्कर रोड, गौतम उ.मा. विद्यालय हाथी भाटा, सेठ दौलतराम रा.सिन्धी.उ.मा. विद्यालय खारी ख्ुाई के विद्यार्थी प्रस्तुति देगें।
कार्यक्रम में प्रमुख कलाकार देवीदास दीवाना, के.जे. ज्ञानी, घनश्याम भगत, श्रीमति लता ठारवाणी, सुश्री ममता तुलस्यिाणी, सुश्री मुस्कान कोटवाणी भी अपनी प्रस्तुति देगें।
(मोहन तुलस्यिाणी)
कार्यक्रम समन्वयक
मो. 9413135031
