भारत विकास परिषद, युवा शाखा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

aaअजमेर , दिनांक 09 जनवरी 2016। भारत विकास परिषद, युवा शाखा, अजमेर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में कल दिनांक 10 जनवरी को प्रात 10 बजे पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
परिषद के युवा शाखा के शिविर संयोजक श्री रौनक सोगनी ने बताया की मित्तल हॉस्पिटल ब्लड बेंक यूनिट के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन नगर निगम, अजमेर के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। शिविर मे परिषद के युवा शाखा के सदस्य व जनसमुदाय द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
आशीष गार्गिया 9928008910
सचिव, भारत विकास परिषद,
युवा शाखा, अजमेर।

error: Content is protected !!