कांग्रेसी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या — रलावता

अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल योगेश जाटोलिया उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी डॉ संजय पुरोहित शक्ति सिंह रलावता ने जंतर मंतर की ओर कूच कर रहे कांग्रेसी नेताओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।

रलावता ने कहा कि वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मांगना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे कांग्रेस सांसदों के संग पुलिस का बर्बरतापूर्ण व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वोट चोरी कर सत्ता हथियाने वालों का हिसाब होकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी- शाह चाहे जितना ज़ोर लगा लें, विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है।देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।

उन्होंने कहा कि भाजपा रकार में जवाबदेही नाम की कोई ज़िम्मेदारी बची ही नहीं है। वोट चोरी कर सत्ता लूटी जा रही है।इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 है जनता सब देख रही है हिसाब होगा।
विपक्ष की आवाज़ को दबाने का लगातार प्रयास कर रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को जनता के मुद्दे उठाने तक से रोका जा रहा है । लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!