राज्य स्तरीय विशेष खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

(400 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने लिया भाग लिया)

अजमेर, 8 अक्टूबर 2026। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत के तत्वावधान में फ्लोरबॉल स्टेट सिलेक्शन कैंप एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यूनिफाइड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 400 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रूची मोर्या, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर, श्रीमती ऊषा खत्री, सी.बी.ओे. (श्रीनगर)एवं श्री चन्द्रवीर सिंह राठौड़ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) अजमेर तथा संस्था सचिव क्षमा आर. कौशिक, निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक तरुण शर्मा, स्पेशल ओलंपिक्स भारत राजस्थान के स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. भगवान सहाय शर्मा, खेल समन्वयक विवेक कुमार यादव, कोच शिखा शर्मा, महेश पारीक एवं उम्मेद सिंह सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लोरबॉल स्टेट सिलेक्शन कैंप में 81 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय फ्लोरबॉल टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। इसमें मीनू स्कूल चाचियावास, उमंग स्कूल जयपुर, माईलस्टोन स्कूल, जयपुर, ट्रेजरलैण्ड स्पेशल स्कूल, जयपुर, नव ज्योति मनोविकास स्कूल, जोधपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल जोधपुर, विशेष विद्यालय श्रीगंगानगर, संजय इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर, अद्वैत सेन्टर पंचशील अजमेर, उम्मीद स्कूल पुष्कर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टेट सिलेक्शन ट्रायल में चयनित महिला वर्ग की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में तथा पुरुष वर्ग के चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं, यूनिफाइड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में मीनू स्कूल चाचियावास, उम्मीद डे केयर, अद्वैत सेंटर पंचशील, संजय स्कूल ब्यावर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडलिया, अजमेर तथा समुदाय आधारित कार्यक्रमों से जुड़े दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी खेल गतिविधियों को मिलाकर 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर प्रदान करना रहा। आयोजकों ने कहा कि खेलों के माध्यम से दिव्यांगजन को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राकेश कुमार कौशिक

(निदेशक RMKM)

मो. 9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!