ग्राम पंचायत नाईकला राजस्व विवाद से मुक्त

नाईकला में कुल 652 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
beawar-samacharब्यावर, 14 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत आज उपखण्ड ब्यावर की ग्राम पंचायत नाईकला में फोलोअप शिविर आयोजित कर 652 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर के बाद ग्राम पंचायत नाईकला को राजस्व विवाद मुक्त भी घोषित किया गया।
उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार ग्राम पंचायत नाईकला में 10 मई व 14 मई को आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में 652 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करते हुए इसे राजस्व विवाद मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। इस प्रकार ग्राम पंचायत नाईकला में फिलहाल कोई राजस्व संबंधी कोई प्रकरण लम्बित नहीं रहा है।
उन्होंने बताया कि आज आयोजित फालोअप शिविर में नामान्तरणकरण के 61 खाता दुरूस्ती 40 खाता विभाजन के 3 सीमाज्ञान के 1 राजस्व नकलें 62 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार नाईकला में आयोजित 10 मई एवं 14 मई के फोलोअप शिविर में नामान्तरकरण के 243, खाता शुद्धि का एक, खाता विभाजन के 12, राजस्व नकलें 270, सीमाज्ञान के 2 प्रकरणों समेत कुल 652 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इस प्रकार ग्राम पंचायत नाईकला में अब कोई राजस्व वाद लम्बित नही रहा है, राजस्व वाद से मुक्त होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
जवाजा में शिविर 16 मई को
राजस्व लोक अदालत अभियानः न्याय आपके द्वार 2016 के तहत उपखण्ड ब्यावर की ग्राम पंचायत जवाजा में सोमवार 16 मई 2016 को शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
–00–

राजस्व लोक अदालत अभियान
ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा में 590 प्रकरणों का निस्तारण
ब्यावर, 14 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत आज उपखण्ड मसूदा की ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर में 590 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश कुमार चावला के अनुसार ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा में राजस्व लोक अदालत शिविर में उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 62, खातेदारी घोषणा के 2 एवं अन्य एक प्रकरण सहित कुल 65 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में मसूदा तहसीलदार स्तर पर नामान्तरणकरण के 153, खाता दुरूस्ती के 64, खाता विभाजन के 56, सीमा ज्ञान करने के 5, सीमा ज्ञान के प्राप्त आवेदन 7, धारा-251 के 5 ,राजस्व नकलें 167 एवं अन्य 68 प्रकरण समेत कुल 525 प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों व आमजन को राहत प्रदान की गई।
लोडियाना में शिविर 16 मई को
राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत उपखण्ड मसूदा की ग्राम पंचायत लोडियाना में सोमवार 16 मई को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।–00–

विभागीय समीक्षा बैठक 20 मई को
ब्यावर, 14 मई। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सोमवार 16 मई को होने वाली विभागीय समीक्षा बैठक अब 20 मइ्र्र शुक्रवार को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार विभागीय समीक्षा बैठक की तिथि में परिवर्तन राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जवाजा में 16 मई को न्याय आपके द्वार शिविर होने की वज़ह से किया गया है। –00–
एनएसएस शिविर आयोजित
ब्यावर, 14 मई। राजकीय जैन गुरूकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में राष्ट्रीय समाज सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया। शिविर के तहत विद्यार्थियों ने ब्रह्मानन्द धाम स्थित वृद्धाश्रम में श्रमदान कर सफाई की एवं वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
प्रधानाचार्य श्री प्रेमस्वरूप शर्मा ने बताया कि एन.एस.एस. शिविर की गतिविधियों के तहत आज विद्यार्थियों ने ब्रह्मानन्द धाम स्थित वृद्धाश्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की एवं वृद्ध महिला व पुरूषों से मुलाकात कर उनके अनुभव का लाभ लिया। इस मौके पर शिविर प्रभारी मिश्रीलाल, सहायक प्रभारी कन्हैयालाल बागड़ी, सोमेश भाटी, अभिजीत कमल, अब्दुल रईस आदि उपस्थित थे।
सैक्टर नं.1 से 4 एवं 7 के उपभोक्ता
27 मई तक जमा करा सकेंगे पानी के बिल
ब्यावर, 14 मई। ब्यावर शहर में सैक्टर नं. 1 से 4 एवं 7 से संबंधित पानी के बिलों में हुई प्रिन्टिंग त्राटि की वज़ह उक्त सैक्टर के पानी के बिल की राशि जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मई कर दी गई है। सहायक अभियन्ता एस.के.माथुर ने बताया कि सैक्टर नं.1 से 4 एवं 7 के पेयजल उपभोक्ताओं के बिल का वितरण 9 मई सोमवार से शुरू हो गया है जिनकी बिल राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 27 मई 2016 है। –00–
बाल विवाह की रोकथाम हेतु कन्ट्रोल रूम ब्यावर, 14 मई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों (पीपल पूर्णिमा 21 मई के मौके पर) होने वाले बाल विवाह पर रोकथाम के लिए उपखण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार बाल विवाह पर प्रभावी रोकथाम के लिए उपखण्ड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नम्बर 01462-257336 एवं 01462-257132 है। उन्होंने बताया कि उक्त नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति बाल विवाह संबंधी सूचना देकर सामाजिक बुराई को रोकने में सहभागी बन सकते हैं।–00–
विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को
राजकीय संग्रहालयों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क
ब्यावर, 14 मई। ’’विश्व संग्रहालय दिवस’’ 18 मई 2016 के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति समस्त राजकीय संग्रहालयों एवं संरक्षित स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। –00–

error: Content is protected !!