गोपालसिंह जोधा
फलसूण्ड- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलसूण्ड में आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया |आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक के प्रधानाचार्य श्री भंवर लाल कुमावत ने योग दिवस के अवसर पर योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री के संदेश से योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया| योग कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री मांगी लाल के निर्देशन में आदर्श विद्या मंदिर के भैया जसराज रावल एवम् धर्मपाल सिंह द्वारा योग करवाये गए|उप तहसील एवम् पंचायत स्तरीय योग कार्यक्रम में फलसूण्ड नायब तहसीलदार श्री पदमा राम नायक भाजयुमो जैसलमेर जिला उपाध्यक्ष हजारी कुमावत राउमावि के प्रधानाचार्य चितरमल नागौरा आदर्श विद्या मंदिर प्रधानाचार्य भंवर लाल कुमावत स्वदेशी केन्द्र संचालक सत्यनारायण गोतम वरिष्ठ अध्यापक हरिराम सुथार ग्राम सहायक जगदीश जीनगर राउमावि एवम् आविम के समस्त व्याख्यातागण अध्यापकगण आचार्य गण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवम् आयुर्वेद चिकित्सा के सभी स्टाफ फलसूण्ड के वरिष्ठ जन भाजपा भाजयुमो किसान मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य एवम् ग्राम वासियों सहित छात्र छात्राओं ने भाग। लिया अन्त में फलसूण्ड नायब तहसीलदार द्वारा धन्यवाद दिया गया
