गोपालसिंह रावतपुरा
अजमेरनामा फलसूंड- क्षेत्र के मोहनपुरी जी मठ व गोशाला में श्रमदान करने भाजपा जिला अध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास व jnvu के पूर्व अध्यक्ष आनंदसिंह राठौड़ पहुंचे| रविवार को स्वामीजी की ढाणी में स्थित मोहनपुरी महाराज के मठ में व गौशाला में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ व राष्टीय स्वय सेवक संघ के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया | सुबह 9 बजे से 12 तक सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसके बाद 2 अक्टूबर को होने वाली मोहनपुरी महाराज की वरसी व कल्याणपुरी महाराज की प्रथम पुण्य तिथि के कार्यक्रम को लेकर एक सभा का आयोजन भी किया गया| यहाँ पर आये सभी महानुभावो से अपील की गई की 2 अक्टूबर की रात्रि को जागरण व 3 अक्टूबर को सन्तों द्वारा आशीर्वाद व प्रवचन दिया जायेगा| इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया|तथा हाल ही में उड़ी में आंतकवादी हमले में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों के लिए मौन धारण कर श्रदांजलि अर्पित की गई | इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ,जयनारायण व्यास विश्वविधालय के पूर्व अध्यक्ष आनन्दसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओ की बैठक ली | भाजयुमो सांकड़ा के मण्डल अध्यक्ष भूरदान कजोइ, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हजारी राम कुमावत, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मदनसिंह जोधा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालजी चांडक,खण्ड सेवाप्रमुख पारस कुमावत, , दानसिंह जोधा, कालुसिह जोधा, शरद व्यास , पूनम राजपुरोहित ,पेहपसिहं कजोई, , रिड़मल सिंह पारासर, लुनसिह फुलासर, रामुदान कजोइ, सत्य नारायण गौतम, पेंपसिहं पोकरणा, श्रवणसिह जोधा, पुरषोतम भारती,हरिराम,मनोहरदान ,भरत राजपुरोहित,हरूपुरी,डूंगरराम पदमपुरा , सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी|
