पारीवारिक हिस्सा न मिलने पर महिला बैठी धरने पर

अजमेर। मदारगेट पर साहिबा गारमेन्ट में अपने पिता और भाई द्वारा हिस्सा नहीं दिये जाने से खफा पीडि़ता सोनिया चेलारमानी ने गुरूवार को अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोनिया ने बताया कि साहिबा गारमेन्ट में उसकी भी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन पिता ख्यालदास, भाई भिष्म और प्रकाश नारवानी उसे हक नहीं दे रहे हैं। सोनिया ने पिता व भाइयों से न्याय नहीं दिलवाने के कारण पुलिस के खिलाफ सांकेतिक हड़ताल और धरना शुरू कर दिया है।
error: Content is protected !!