छतरपुर – विश्व पर्यावरण दिवस पर नौगाव नगर से 4 किलोमीटर दूर एकांत में सैकड़ो बर्ष पुराना बंधा के श्री हनुमान जी मंदिर के पुजारी संत श्री केशवदास जी जिन्होंने मंदिर में एक विशाल वागीचा लगा रखा है। इस मंदिर के बगीचा में सैकड़ो बृक्षों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा हो रही है। संत जी अविबाहित है। उनकी संतान बगीचा के पेड़ पौधा ही है। ऐसे महान पर्यावरण को संरक्षित करने बाले संत को विश्व पर्यावरण दिवस पर संत केशव दास जी किया समाजसेवी श्री संतोष गंगेले ने आंवला का पौधा और पुष्प माला पहना कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नौगाव के सामाजिक कार्यकर्ता श्री खेमचंद्र रैकवार [आनन्दा ] विधार्थी श्री पुष्पेंद्र पटेल सुकुवां , श्री जितेंद्र सिंह गौर , श्री शोमिल मिश्रा नौगाव भी उपस्थित रहे.
श्री संतोष गंगेले ने बताया की नौगाव से चन्दोरा जाने बाली रास्ता से आर्मी कालेज रोड से टर्न होते ही डामर मार्ग से इस बंधा के श्री हनुमान जी मंदिर पर पहुँच सकते है। संत श्री केशव दास जी आयुर्वेद और योग क्रियाओ से मरीजों को भी ठीक करते है। इनके पास कुछ बीमारिओं अचूक दबाएं भी है। यह आवादी से दूर रहकर श्री भगवान की भक्ति में लीन रहते है। बगीचा में लगे पेड़ -पौधा की सेवा करते है. आज विश्व पर्यावरण दिवस एक सैकड़ा बृक्षों के संरक्षक संत केशव दास जी किया सम्मान किया , मिष्ठान खिलाया तथा बृक्षारोपण किया।