ब्यावर, 3 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायत रूपनगर में जवाजा 4 एवं 6 जुलाई को सुहावा में मुख्यालयों के अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित होगें।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जिससे आमजन को घर के समीप ही न्याय सुलभ हो सकें। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में काश्तकार व आमजन भाग लेकर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करवा सकेंगे।–00–
भूमि अवाप्ति के मुआवजा चैक वितरण हेतु 4 जुलाई को भी शिविर
ब्यावर, 3 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर -गोमती खण्ड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से निकटवर्ती ग्राम केसरपुरा, नरबदखेड़ा व गोहाना में अवाप्त की गई भूमि संबंधी मुआवजा चैक वितरण शिविर 4 जुलाई को भी प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगा।
सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु उपखण्ड क्षेत्रा आ रहे गांवों में भूमि अवाप्ति के अन्तर्गत आबादी/सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्रा से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिये जाने के अनुक्रम में 4 जुलाई को भी केसरपुरा, नरबदखेड़ा व गोहाना ग्राम हेतु चैक वितरण शिविर लगाया जा रहा है, अतः संबंधित पटवारी एवं भू.अ.निरीक्षक शिविर स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर हितबद्ध व्यक्तियों की पहचान करना सुनिश्चित करेंगे। –00–
राजस्व लोक अदालत अभियान
ग्राम पंचायत रूपनगर विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण
ब्यावर, 3 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत रूपनगर में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार रूपनगर में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में खाता विभाजन का 1 प्रकरण निस्तारण किया गया।
तहसीदार स्तर पर नामान्तकरण 75, खाता दुरूस्ती संबंधी 186, राजस्व नकलें 244, पास बुक आदिनांक के 342, जाति प्रमाण पत्रा 29, पेंशन संबधी 11 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई । –00–
मुख्यमंत्रा निशुल्क कोचिंग योजना की आवेदन तिथि 10 जुलाई तक बढ़ायी
12वीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी कर सकेंगे आवेदन
ब्यावर, 3 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्रा निशुल्क कोचिंग योजनान्तर्गत आवेदन की तिथि 10 जुलाई 2017 तक बढ़ा दी गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार मुख्यमंत्रा निशुल्क कोचिंग योजना के लिए विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्रा 2016-17 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी कोचिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। योजनान्तर्गत जयपुर शहर व कोटा शहर में विभागीय छात्रावासों में आवासरत 500-500 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया गया है एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग योजना में चयन किया जाना है। –00–