विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
मौसमी बीमारियों पर रहेगी निगरानी, समय रहते व्यवस्था करेंगे संबंधित विभाग
अजमेर में शीघ्र शुरू होगा प्लास्टिक बैग से मुक्ति अभियान
भामाशाह पशु बीमा योजना के कार्य में तेजी लाने के के निर्देश, 15 जुलाई से पूर्व पूरे होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
अजमेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने सभी विभागों को निर्देश दिए हंै कि कोई भी व्यक्ति, छात्रा नेता या संस्था सरकारी सम्पत्ति पर पोस्टर या बैनर लगाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाए। ऐसे लोग शहर की सुन्दरता व सरकारी सम्पत्ति के साथ खिलवाड़ कर रहे है, इन्हें किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। अजमेर में प्लास्टिक की थैलियों व बैग से मुक्ति का अभियान भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने आज कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह सरकारी भवन की दीवारों, मार्ग संकेतकों, विद्युत कनेक्शन बाॅक्स, खम्भों सहित अन्य सम्पत्तियों पर पोस्टर व बैनर चिपकाए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाए। नगर निगम,अजमेर विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग इस मामले में विशेष सतर्कता बरतें। कोई भी उनकी सम्पत्ति पर पोस्ट, बैनर चिपकाए तो तुरन्त उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं।
शहरी क्षेत्रों से प्लास्टिक मुक्ति का अभियान शीघ्र
उन्होंने नगर निगम एवं स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों को प्लास्टिक की थैलियों व बैग से मुक्त कराने के लिए शीघ्र सघन अभियान चलाएं। खुदरा विक्रेताओं के अलावा प्लास्टिक की थैलियां बेचने वाले थोक विक्रेताओं पर सख्ती की जाए।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फोगिंग के निर्देश
श्री गोयल ने नगर निगम एवं स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में फोगिंग शुरू करवाएं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करंे कि सभी स्तर के चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाएं एवं जांच की सुविधा उपलब्ध हो। अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिकतम लाभ दिलवाया जाए। साथ ही इसके भुगतान को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
पशुपालकों को दिलाए बीमा योजना का लाभ
उन्होंने भामाशाह पशुधन बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों को योजना का लाभ दिलवाएं। यह मुख्यमंत्राी द्वारा शुरू की गई विशेष योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका लाभ पशुपालकों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। गांव में राशन की दुकानों पर सभी पात्रा व्यक्तियों को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही उन्हें अन्नपूर्णा भण्डार का लाभ भी मिले।
होगा सघन वृक्षारोपण
श्री गोयल ने ग्रामीण एवं शहरी गौरव पथ, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत बनने वाली सड़के, मिसिंग लिंक सड़क, मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान एवं अन्य योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वन विभाग एवं पंचायतीराज विभाग को वृक्षारोपण अभियान की तैयारी करने का कहा गया।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्राी की बजट घोषणा के तहत अजमेर शहर में नियमित जलापूर्ति, जिले में पर्याप्त जलापूर्ति, स्मार्ट सिटी, अमृत, स्कूलों में पानी व बिजली के कनेक्शन, श्रमिक कार्ड, ग्राम योजना के तहत हुए एमओयू, फिल्म लाइब्रेरी, डिजास्टर मैनेजमेंट, शहरी क्षेत्रों में गीला व सूखा कचरा एकत्रा करने के लिए अलग-अलग रंग के कचरा पात्रा लगाने सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी संवेदनशील होकर इन कामों को समयबद्ध रूप से पूरा करें।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निकया गोहाएन, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री अबु सूफियान चैहान, जिला रसद अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा, नगर निगम की उपायुक्त ज्योति ककवानी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
समस्या समाधान पर सीएम की सीधी नजर, समयबद्ध निवारण करें अधिकारी – श्री गोयल
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को दिए निर्देश
राजविकास, सम्पर्क पोर्टल एवं सीएम हैल्पलाइन से मिलेगी आमजन को राहत, संवेदनशील होकर काम करें सभी विभाग
अजमेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आमजन की समस्या के निराकरण के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें। मुख्यमंत्राी स्वयं इन कार्यों की माॅनिटरिंग कर रही हंै। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं राजविकास की बैठक के जरिए समस्या समाधान हो रहा है। शीघ्र ही सीएम हैल्पलाइन से भी आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। अधिकारी संवेदनशील होकर समयबद्ध तरीके से आमजन को राहत प्रदान करें।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में शुरू होने वाली सीएम हैल्पलाइन की तैयारी समय पर पूरी कर लें। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारी नियुक्त किए जाने है। सभी विभाग हर स्तर पर नियुक्त होने वाले अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षण दें। ताकि योजना के संबंध में उनकी जानकारी अद्यतन रहें। आमजन से जुड़े विभाग पानी, बिजली, सड़क, सफाई, अतिक्रमण, कृषि आदि से संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती है। ऐसे सभी विभाग तैयारी करें कि फील्ड में उनकी तैयारी पूरी हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे स्वयं प्रतिमाह राजविकास के जरिए वीडियो काॅन्फ्रंेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समस्या समाधान की गति एवं गम्भीरता की जांच कर रही है। अधिकारी सम्पर्क पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लें। हर संभव प्रयास किया जाए कि समस्या की जानकारी मिलते ही नियत समय में उसका समाधान हो जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम हैल्पलाइन से संबंधित सभी तैयारियां एवं प्रशिक्षण समय पर पूरा कर लें। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री कोठाारी 5 को कलेक्ट्रेट में लेंगे बैठक
अजमेर, 03 जुलाई। लोाकायुक्त न्यामूर्ति श्री एस.एस.कोठारी आगामी 5 जुलाई बुधवार को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लोकायुक्त प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे तक लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार के आमजन से शिकायतें प्राप्त की जाएगी। इसके पश्चात 3 से 4 बजे तक लोकायुक्त श्री कोठारी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करेंगे।
वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान
18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग करें सभी विभाग
31 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान
अजमेर, 03 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत युवा मतदाताओं का पंजीकरण जारी है। जिला निर्वाचन विभाग ने शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सभी विभागों से इस अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल ने बताया कि पंजीकरण के लिए शिविरों का आयोजन 15 जुलाई तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर घर जाकर पात्रा व्यक्तियों से विभिन्न आवेदन पत्रा प्राप्त करने, मृत/स्थानान्तरित मतदाताओं का सत्यापन कर सूची तैयार करने का कार्य 16 से 31 जुलाई के मध्य किया जाएगा। इस संबंध में 9 जुलाई एवं 23 जुलाई रविवार अभियान की विशेष तिथियां रहेगी तथा 22 जुलाई शनिवार को वार्ड सभा/ ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर मतदाता सूचियों का पठन तथा विभिन्न आवेदन प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक है और जो मतदाता बनने के योग्य है एवं जिनका नाम मतदाता सूची दर्ज नही है। वे प्रारूप 6 में आवेदन पत्रा प्रस्तुत कर सकते है। पूर्व मंे पंजीकृत किसी प्रविष्ठि में संशोधन करवाने के लिए प्रारूप 8 में आवेदन करना होगा। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रारूप 7 में तथा एक विधानसभा क्षेत्रा में अपनी भाग संख्या बदल कर दूसरी भाग संख्या मतदाता निवास करने लग गया है तो प्रारूप 8 क में आवेदन करना होगा। उन्होंने शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सभी विभागों का आह्वान किया कि इस अभियान में सहयोग करें।
कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर 8 जुलाई को
अजमेर, 03 जुलाई। श्री महावीर स्मारक सेवा समिति द्वारा समिति के खाईलैण्ड स्थित भवन में आगामी 8 जुलाई को भगवान महावीर कैंसर हाॅस्पीटल जयुपर के सहयोग से कैंसर जागरूकता एवं स्की्रनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें कैसंर विशेषज्ञ डाॅ. कमल किशोर लखेरा रोगियों की जांच करेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष श्री धर्मेश जैन ने बताया कि ऐसे रोगी जिन्हें गांठ, लम्बी खांसी, मुंह से खून आना, मुंह में छाले, खाना निगलने में दिक्कत, श्वेत प्रदर या अन्य कोई लक्षण है तो वह अपनी जांच करवा सकते है।
श्रीनगर में 65 मीमी वर्षा दर्ज
अजमेर, 03 जुलाई। जिले में सोमवार प्रातः समाप्त हुए गत 24 घण्टों में सर्वाधिक वर्षा श्रीनगर में 65 मीमी दर्ज की गई। यहां अब तक 148 मीमी वर्षा हो चुकी है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दौरान किशनगढ़ में 23, रूपनगढ़ में 56, अरांई में 16सांवर मंे 7, तथा सरवाड़ में एक मीमी वर्षा दर्ज की गई।
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2017
10 ग्राम पंचायतों में 4 जुलाई को लगेंगे शिविर
अजमेर, 03 जुलाई। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वारा 2017 के तहत मंगलवार 4 जुलाई को ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि यह शिविर मंगलवार 4 जुलाई को अरड़का, गनाहेड़ा, भटियानी, मकरेड़ा, जवाजा, बोगादीत, देवगांव, हरराजपुरा, शेरगढ़ एवं बहारू में आयोजित होगा।