अजमेर, 3 जुलाई। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार 2 जुलाई को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्रा के 10 सर्किल में कुल 24 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 426 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 270 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऐसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 2 जुलाई को राजसमंद में 5, नागौर में 4, चित्तौड़गढ में 3, डूँगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं एवं सीकर में 2-2, प्रतापगढ एवं उदयपुर में एक-एक शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 426 आवेदन में से 270 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 127 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 143 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 16 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 9 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। झुंझुनूं में कुल 58 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 15 बीपीएल तथा 43 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 17 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 15 बीपीएल एवं 2 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 99 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 23 बीपीएल एवं 76 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 41 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 27 बीपीएल तथा 14 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 13 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 8 बीपीएल एवं एक एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 43 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिनमें 30 बीपीएल एवं 4 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसी प्रकार राजसमंद में कुल 55 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिनमें 3 एपीएल परिवारों को कनेक्शन जारी किए गए। अजमेर सर्किल में कुल 7 एवं उदयपुर में 79 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया।