अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बालिकाओ को मिलेंगे प्रमाण-पत्र

a bhadel 5अजमेर, 7 जुलाई। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र व लघु उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंध केन्द्र (मदस) के संयुक्त तत्वाधान में विगत 12 से 20 जून 2017 को आॅल सेंट (गल्र्स) स्कूल चन्द्रवरदायी नगर, अजमेर में आयोजित ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी बालिका कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर‘‘ में अजमेर उत्तर विधानसभा में निवास करने वाली जिन बालिकाओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया उन बालिकाओं को दिनांक 8 जुलाई 2017 को सांयकाल 5 बजे पंचशील स्थित झलकारी बाई स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।
अजमेर दक्षिण विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल जो कि इस शिविर की आयोजक थी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क शिविर में लगभग 1000 युवा बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वालम्बन व स्वरोजगार प्राप्त करने की दिशा में विभिन्न सरकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने हेतु शीघ्र ही एक लोन मेला आयोजित किया जायेगा इस योजना के अन्तर्गत ऋण लेने में ब्याज में सरकार अनुदान देती है व ऋण देने में किसी भी प्रकार की गांरटी नही ली जाती है।
अतः इस योजना का लाभ लेने में यह प्रमाण-पत्र बहुत उपयोगी एवं सार्थक सिद्व होगा। शिविर प्रभारी श्री हरीश झामनानी ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में लघु उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंध केन्द्र (मदस) के निदेशक श्री प्रो0 बी.पी.सारस्वत, सहप्रभारी श्री सम्पत सांखला एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!