एक और राज्य सरकार द्वारा मौसमी बीमारियों और ब्लड प्रेशर , डायबिटीज , कैंसर आदि संचरित असंचरित रोगों की रोकथाम के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों से आंकड़े जुटाने का प्रयास कर रही है । दूसरी और सराधना सामुदायिक केंद्र से एक मरीज से आउटडोर स्लिप के 10 रुपये लेने के बावजूद
जे एल एन हॉस्पिटल रेफर किया गया है जिसमे पंजीयन क्रमांक 8783 और 22182 दिनांक 24.8.17 विष्णु उम्र 34 को हाइपरटेंशन बीमारी बताते हुए ब्लड प्रेशर 160/90 लिखा गया है मगर डॉ के हस्ताक्षर नही है । सवाल यह् भी कि निशल्क जांच और दवा योजना का , भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का खुले आम उलंघन हो रहा है मगर अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं ।
सराधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाईवे पर है और इसके प्रभारी डॉ शैलेन्द्र लाखन पर पूर्व में भी ग्राहमीणो और जन प्रतिनिधयों की शिकायत पर गरीब मरीजों से अवैध् वसूली की जांच में आरोप सिद्ध हो गए । लड़का होने पर गणेश और लड़की होने पर माता की मूर्ति के नीचे पैसे रखने के लिए कहा जाता था जो प्रशासनिक जांच मे सही पाया गया ।
सूत्रों ने जानकारी दी कि वे अन्य आरोपित डॉक्टरों के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से अपने केंद्र में नही जा रहे और सरकार को हठधर्मी बताते हुए यूनियन बनाने और डॉक्टरों को सरकार के खिलाफ भड़काने मे लगे हुए है । ग्राह्मीणो ने बताया कि सराधना का राजगढ़ उपकेंद्र भी अध्कितर बन्द रहता है जिससे काफी परेशानी रहती है । यहाँ मसाणिया धाम में हज़ारों श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है ।