बूथों पर प्रधानमंत्री जी की ‘‘मन की बात’’ को सुना

मंत्री व संगठन के पदाधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

Aayr Mandal Tea Stoll Per Both (2)अजमेर 27 अगस्त। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज ‘‘मन की बात’’ का प्रसारण आकाशवाणी व दूरदर्शन पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश के नेतृत्व द्वारा यह निर्देशों दिये गये थे कि देशभर में बूथ स्तर पर इस प्रसारण को जनता को सुनवाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता जुटे।
संयोजक धर्मेश जैन ने बताया कि उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में ‘‘मन की बात’’ के प्रसारण को बूथ लेवल पर स्थानीय विधायक व मंत्री, पार्षद, विस्तारकों, बूथ अध्यक्षों, उस क्षेत्र में रहने वाले मण्डल, जिला व पूर्व के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चौपालों, चाय की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर जनता को हमारे देश के प्रधानमंत्री का लोगों को भाने वाले ‘‘मन की बात’’ को जन-जन तक पहुंचाने की व्यवस्था की। साथ ही प्रधानमंत्री जी द्वारा कही बातों को जनता से रूबरू कराया।
आज जो मुख्य रूप से गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के बने गणेश प्रतिमा की प्रशंसा की। 15 सितम्बर से ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान को शुरू करने पर जोर दिया। जिससे 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी को श्रृद्धांजली दी जा सके। स्वच्छता के लिये चित्रकला के साथ अन्य प्रतियोगिता कराने पर भी जोर दिया। अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यो के बारे में जानकारी देने के लिये जोर दिया।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस अवसर पर आर्य मण्डल के एक बूथ पर चौराहे पर चाय की दूकान पर स्पीकर लगाकर जनता को मन की बात सुनाई। जिसमें महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, उपमहापौर सम्पत सांखला, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, अमृत नाहरिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता उपस्थित थी। इसी तरह आदर्श मण्डल में पूर्व सांसद रासासिंह रावत, उपाध्यक्ष घीसू गढवाल व मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारी बाई मण्डल पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, शहर मंत्री राजेश घाटे व मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा उपस्थित थे।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वीराज मण्डल, दाहरसेन मण्डल, बजरंग मण्डल के सभी बूथों पर घरो और दूकानों पर व्यवस्था करके स्थानीय जनता को यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा की गयी मन की बात के प्रसारण को सामुहिक बैठक सुनाया। जिसमें महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, निर्मला जी, दिलीप कुमार सोनी, धर्मपाल जाटव, रोहित मकवाना, ताराचंद जाटव, गोविंद बंसल आदि के सानिध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसकों जनता ने बहुत सराहा।

धर्मेश जैन
पूर्व अध्यक्ष नगर सुधान न्यास
मो. 9414227510

error: Content is protected !!