अजमेर 14 सितम्बर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंत्रालयिक स्टाफ क्लब एवं राजभाषा क्रियान्वयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सप्ताह का उद्घाटन गुरूवार को बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में डॉ. मोक्षराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दी दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहीं है। दुनिया के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। आज हिन्दी भाषी भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, इसलिए अमेरिका और चीन जैसे देश अपने नागरिकों को हिन्दी सीखने के लिए प्रेरित कर रहे है। अब हिन्दी विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है।
प्रारम्भ में स्टाफ क्लब के अध्यक्ष नितिन दोसी ने बताया कि हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत श्रुत लेखन, पत्र लेखन, कहानी लेखन, आलेख लेखन, वर्ग पहेली, काव्यपाठ और मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आगामी 22 सितम्बर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।
उप निदेशक (जनसम्पर्क)