अरूण चतुर्वेदी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों को दिए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश
Arun Chaturvediअजमेर, 15 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलात तथा वक्फ विभाग मंत्राी डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल तथा राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने भी भाग लिया।
डाॅ. चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों को आमजन को राहत पुहंचाने के निर्देश दिए। अन्र्तजातीय विवाह योजना के आवेदन पत्रों का निस्तारण 15 दिन में आवश्यक रूप से करे। आवेदक द्वारा सम्पूर्ण दस्तावेज नहीं देने की स्थिति में व्यक्तिगत सम्पर्क करके दस्तावेज प्राप्त किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वैरिफीकेशन करने में प्रशासन तथा स्थानीय निकायों का उपयोग लेना चाहिए। स्काॅलरशिप के प्राप्त आवेदनों तथा वितरण के बीच के अन्तर को शीघ्रता से कम किया जाए। साथ ही आवेदन पत्रों की स्वीकृति से पूर्व पूर्ण रूप से जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि जिले के समस्त छात्रावासों में सीटें भरी जानी आवश्यक है। निर्धारित योग्यता के विद्यार्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में योग्यता में शिथिलन के लिए निदेशालय स्तर पर सम्पर्क किया जाए। छात्रावासों के लिए आवंटित बजट का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए और उनकी पर्याप्त माॅनिटरिंग की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि गाड़िया लौहारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचायी जाए साथ ही उन्हें लाभान्वित करने के लिए भी प्रयास किए जाने आवश्यक है। गाड़िया लौहारों के लिए संचालित योजनाओं के आवेदन पत्रों का वैरिफीकेशन संबंधित उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से किया जाना चाहिए। पालनहार योजना के पात्रा बच्चों को तुरन्त भुगतान कर देना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग से जुड़े हुए मदरसों का नियमित निरीक्षण आवश्यक रूप से किया जाए। निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रा व्यक्तियों तक पुहंचाया जाना चाहिए। जिले के समस्त पंजीकृत मदरसों का निरीक्षण होना आवश्यक है। पैराटीचर के कार्यरत नहीं होने की स्थिति में भी नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मदरसों में सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री संजय सावलानी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री उमर दराज खान, श्री अरविंद यादव, श्री सोमरत्न आर्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!