राजस्थान कबीर यात्रा
25 से २९ अक्टूबर तक चलने वाले यात्रामय संगीत-उत्सव ‘राजस्थान कबीर यात्रा- 2017 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी
बाड़मेर /ग्रामीण विकास चेतना संसथान ,ग्रुप फॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर ,जिला प्रशासन। पुलिस प्रशासन और लोकायन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही इस यात्रा के संबंध में आयोजन समिति की अहम बैठक ग्रामीण विकास चेतना संसथान में आयोजित की गयी ,आयोजन समिति की बैठक में सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी के सभी पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विक्रम सिंह चौधरी ,चन्दन सिंह भाटी ,संजय शर्मा ,मदन बारूपाल ,अन्तराष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खान ,नरेंद्र गिराछ खत्री ,आईदान सिंह इन्दा ,रोशन गुनासार ,नरसिंघ बाकोलिया ,मुकेश जैन अमन ,पीताम्बर खत्री ,राजू सुथार ,आईदान प्रजापत ,सांगाराम ,विरधाराम प्रजापत ,अर्जुन जानी ,जय परमार सहित कई मोजिज लोग उपस्थित थे
‘राजस्थान कबीर यात्रा- 2017 के संयोजक विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि इन बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की अधिकाधिक भागीदारी, वाणी गायकों, कलाकारों और लगभग 300 की संख्या में देश-विदेश से आकर शामिल होने वाले सहयात्रियों के भोजन एवं आवास की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन तथा कार्यक्रम स्थल की रूप-रचना को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे।लोक गायकी विरासत संरक्षण एवं लोक-संस्कृति को समर्पित लोकायन संस्थान ने राजस्थान कबीर यात्रा के पहले संस्करण का आयोजन फरवरी 2012 में किया था जिसे व्यापक लोकप्रियता मिली थी। यात्रा के मौजूदा संस्करण मेंर २५ अक्टूबर को स्थानीय हाई स्कूल परिसर से सांयकाल शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों को अमली जमा पहनने की दिशा में विचार विमर्श किया। बैठक में कलाकारों के आवास ,भोजन ,स्टेज ,भ्रमण ,वाहन आदि की व्यवस्थाओ को अंतिम रूप दिया ,ग्रुप फॉर पीपल संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की यात्रा में आने वाले सेलेब्रेटी वाणी गायको के साथ ग्रुप चर्चा ,बाड़मेर के वाणी कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर भी चर्चा की गयी ,बाड़मेर जिले में वाणी कलाकारों का बहुत बड़ा समाज हे जो वीणा और तंदूरे पर वाणिया करते हैं ,बाड़मेर जिले में वाणी के बेजोड़ कलाकार हे जिनकी वाणी सुनने पाकिस्तान से लोग सीमा पर कर आते हैं ,यह सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं ,बाड़मेर के वाणी कलाकारों को उच्च स्तरीय मंचप्रदान करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं ,मदन बारूपाल ने कहा की कबीर यात्रा के कार्यक्रम को लोक उत्सव की तरह आयोजित करे ,इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार बाड़मेर सहित जैसलमेर ,जोधपुर ,जालोर में भी किया जाये ,इसके लिए विशेष टीम का गठन किया जाए ,लोक कलाकार रोशन खान गुणासरने कहा की क्षेत्र के वाणी कलाकारों को पहली बार मंच मिलना हैं अब तक घरेलू रातीजोगा या गाँवो की चौपालों पर ये लोग वाणी भजन करते आये हैं ,बाड़मेर जिले कर उन्हें आमंत्रित किया जा चूका हैं ,बैठक में विदेशी सैलानियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए जैसलमेर में होटल व्यवसायीयों और पर्यटन से जुड़े मोजिज लोगो से सहयोग पर भी चर्चा की गयी ,बाड़मेर जिले की लोक कला ,संस्कृति और गायकी के विकास के लिए कबीर यात्रा अहम साबित होगी