अजमेर, 4 नवम्बर 2017। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार 5 नवम्बर को अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नं. 23 हरिओम नगर से सियाराम नगर तक की सडक का शिलान्यास करेगी। सड़क उद्घाटन कल सुबह 10:00 बजे होगा.
मंत्री भदेल ने बताया कि यह सडक लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनेगी। इसके पश्चात् पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्तशताब्दी किक्रेट प्रतियोगिता व बालिका कौशल शिविर के प्रमाण पत्र व ड्रेस का वितरण किया जायेगा। इसके बाद सुबह 11 बजे आदर्श मण्डल की बैठक में भाग लेंगी। शाम 4 बजे कपिल वस्तु विकास काॅलोनी समिति, धोलाभाटा द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेगी।
अजमेर दक्षिण (आदर्श मण्डल) में कबड्डी प्रतियोगिता का शुंभारभ
अजमेर, 4 नवम्बर 2017। पं.दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अन्तर्गत आदर्श मण्डल के 12 वार्डो में 14 टीमो के बीच 5 नवम्बर को शाम 5 बजे से गांधी उद्यान, आदर्श नगर, अजमेर में रहेगा। जिसका शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल द्वारा किया जायेगा। जिसमें आदर्श मण्डल के अध्यक्ष श्री सोहन शर्मा, कबड्डी संयोजक श्री अरुण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोमेश मिश्रा युवा मोर्चा संयोजक राजेश तुन्दवाल, श्री गोपाल जी खण्डेलवाल, अमित भटनागर एवं इलेवनस्यर क्लब का सहयोग रहेगा।
कबड्डी संयोजक श्री अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीम जिले स्तर पर जायेगी एवं जिले स्तर की टीम राज्य स्तर तक जाएगी। राज्य स्तर की कबडडी प्रतियोगिता में जनमानस एवं खिलाडियो में काफी उत्साह है। प्रतियोगिता का समापन 12 नवम्बर को पटेल स्टेडियम में किया जायेगा।