बारां 20 दिसम्बर। नगर परिषद बारां के उप चुनाव में दोनों वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद बुधवार को सम्पन्न हुए सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल राठौर के विजय होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने सभी कांग्रेसजनों, मतदाताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त किया है।
जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि बुधवार को सम्पन्न हुए सभापति के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल राठौर के 27 मत से विजयी होने पर कांग्रेसजनों, मतदाताओं में खुशी की लहर दौड गई। कांग्रेसजनों ने नगर परिषद भवन से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चैक तक सैकडों कांग्रेसजनों, नगर परिषद पार्षदों एवं आमजन की उपस्थिति में डोल नगाडों के साथ विजय सभापति कमल राठौर को लाया गया जहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पूर्व विधायक शिवनारायण नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पूर्व पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा, पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा उदपुरिया, एडवोकेट भारतभूषण सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा खान, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस ने कहा कि इस विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बोर्ड में एक बार फिर विश्वास कर कांग्रेस के दोनों वार्डो में सम्पन्न हुए चुनावों में तथा सभापति पद के उम्मीदवार कमल राठौर को जिताने पर वह सभी मतदाताओं, शहरवासियों एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते है।