सेल्फी विथ एपिक के लिए किया व्हाट्स एप नम्बर जारी

zzअजमेर, 23 जनवरी। लोकसभा उपचुनाव के दौनर स्वीप गतिविधि कके अन्तर्गत रिकार्ड मानव श्रृंखला बनाने के संबंध में सेल्फी विथ एपिक के लिए व्हाट्स एप नम्बर जारी किया गया।

स्वीप कार्यक्रम की सहायक प्रभारी सुश्री ज्योति ककवानी ने बताया कि तैयारियों में श्री संजय सेठी द्वारा वॉल पेंन्टिग बनाई जा रही हैं। वही जिला कलक्टर के सभागार में तैयारियों को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में मानव श्रृंखला के 24 स्थानों का निर्धारण किया गया। इसी कार्यक्रम में सेल्फी विद एपिक द्वारा भी जागरूक किया जा रहा हैं। सेल्फी विद एपिक के फोटो को अपलोड करने के लिए श्री दीपक कादिया के वॉटस अप नम्बर 7737597589 पर वॉटस अप भी किया जा सकता हैं।

उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत गुरुवार को आयोजित होने जा रही मानव श्रंखला को प्रोत्साहित करने के लिए लोक कला संस्थान के कलाकारों ने रीजनल कॉलेज के बाहर की दीवार पर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई। वॉल पेंटिंग में तिरंगे बैकग्राउंड पर मानव श्रंखला के चित्र उत्कीर्ण किए गए। इनमें लिखा गया है कि आइए हाथ से हाथ मिलाए लोकतंत्र की अलख जगाएं साथ ही स्वीप का लोगो व चुनाव चिन्ह की पेंटिंग भी की गई है। लोक कला संस्थान के निदेशक संजय कुमार सेठी ने बताया कि शहर में पिछले दिनों कई जगहों पर वॉल पेंटिंग बनाई गई जिससे सड़कों पर माहौल खुशनुमा हुआ है। इसी गति को आगे बढ़ते बढ़ाते हुए मानव श्रृंखला के प्रति उत्साह का संचार करने के उद्देश्य से इस वॉल पेंटिंग का निर्माण किया गया है। इसमें अलका शर्मा इंदु खंडेलवाल व प्रियंका सेठी ने भी भाग लिया। यह पेंटिंग नयी चौपाटी पर भ्रमण करने वालो को भी अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेगी।

स्वीप कार्यक्रम प्रभारी एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग ने सभी मतदाताओं एंव शहरवासियों से आग्रह किया की कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रातः 9ः00 बजे आनासागर झील पर आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के जागरूक मतदाता की भूमिका निभाये।

error: Content is protected !!