जियो ने गणतंत्र दिवस पर पेश किया नया रिपब्लिक डे ऑफर

प्रतिस्पर्धियों से 50 रु कम कीमत और 50% अधिक डेटा का ऑफर

Reliance-Jio-Infocomm-4Gनयी दिल्ली– रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज में बड़ा बदलाव करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी प्लान को अपडेट कर दिया है। इस ऑफर के तहत कंपनी 50 फीसदी कम कीमत पर 50 फीसदी अधिक डाटा ऑफर कर रही है।

जियो अपने ग्राहकों को लिये पहली बार 98 रु कीमत का प्लान पेश किया जिसमें ग्राहक 28 दिनों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग ‘जियो डिजिटल लाइफ’ से जुड़ सकेंगे। हालांकि, वैधता की अवधि के दौरान 4जी स्पीड में सिर्फ 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद डेटा 64 केबीपीएस की स्पीड से दिया जाएगा।

इसके साथ ही सभी मौजूदा 1 GB प्रतिदिन वाले पैक 1.5 GB प्रतिदिन के कर दिए है तथा 1.5 GB प्रतिदिन वाले पैक को प्रतिदिन 2 GB का कर दिया गया है। जिओ के 199 वाले प्लान को घटा के 149 कर दिया गया है जिसमे यूजर को रोज़ाना 1.5 GB डाटा मिलेगा।

फ्लैगशिप 399 रुपय वाले प्लान में अब असीमित डेटा 1.5 जीबी डाटा रोजाना 84 दिनों के लिए उपलब्ध होगा । साथ ही फ्री वॉयस, असीमित एसएमएस और जियो ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रदान करेगा – जो कि किसी भी अन्य ऑपरेटर से बेहतर है । सभी नए टैरिफ 26 जनवरी, 2018 से उपलब्ध होंगे।

नए प्लानस् के जरिए जियो ने एक बार फिर कीमतों के मामले में अपना वर्चस्व कायम कर लिया है। साथ ही जियो अपने प्राइम ग्राहकों को यह आश्वासन देता है कि उनको इंडस्ट्री में हमेशा सबसे अच्छे टैरिफ मिलेंगे।

error: Content is protected !!