विदिशा में कैंसर निदान शिविर का आयोजन

आज दिनांक 11 मार्च को सेवा भारती विदिशा में सुबह 11 बजे से कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल रिसर्च सेंटर भोपाल के डॉ महेंद्र पाल सिंग ने मरीजों की जांच की एवं परामर्श दिया। कैंसर से पीड़ित 7 मरीजों को कैंसर का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इस शिविर में डॉ प्रकाश पीतलिया, डॉ अनिल महेन्द्रा,एम एल तायल,इंद्रपाल गुलाटी,अजय टंडन,शशिकांत चतुर्वेदी आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।उक्त जानकारी सेवा भारती के सचिव राजीव भार्गव ने दी।

error: Content is protected !!