नीलकंठ महादेव का रुद्राभिषेक

बीकानेर। श्रावण मास के प्रथम दिन सागर आश्रम के वेदपाठी ब्राह्मणों के सान्निध्य में शिव भक्तों ने देवी कुण्ड सागर स्थित नीलकंठ महादेव का रमका-चमका के साथ शुद्ध जल व दुग्ध से रुद्राभिषेक किया। आयोजक गोपाल जोशी ने बताया कि यह अभिषेक कार्यक्रम पूरे श्रावण मास चलेगा जिसमें गोपाल सहस्त्र नाम व नम: शिवाय का पाठ भी साथ-साथ चलेगा।
संकल्प के साथ शुरू हुए इस आयोजन में देवी कुण्ड सागर आचार्य आश्रम के वेदपाठी पंडित शंकर दयाल, नागेश जोशी, अनन्त श्रीमाली, लक्ष्मण जोशी, राधेश्याम पंचारिया, रवि शर्मा, हरि पुरोहित ने मंत्रोच्चार और व्यास पीठाधीश्वर अचलेश व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत का पाठ भी आर भ किया गया।

error: Content is protected !!