निर्वाण दिवस पर समाधि स्थल पर रूद्राभिषेक

बीकानेर (संवाद)। स्वामी अखण्डानन्द जी सरस्वती की शिष्या स्वामी सत्यानन्द सरस्वती(फागी माई जी)के 32 वें निर्वाण दिवस पर भैरव कुटिया स्थित समाधि पर रुद्राभिषेक आरती का आयोजन किया गया। बटुक महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सप्त ऋषि मण्डल के देवकी नन्दन, संजय व्यास, गौरीशंकर,उमाशंकर आचार्य, ओमप्रकाश, रामप्रकाश रंगा, शशि शेखर शशांक शेखर जोशी,सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा,मुक्ति संस्था के अध्य्क्ष हीरालाल हर्ष,सचिव राजेन्द्र जोशी, बृजगोपाल जोशी,ध्रुव शेखर,चन्द्र शेखर जोशी, मंगला गौरी रंगा,भुवन मोहिनी आचार्य,शान्ति भारती आचार्य,राजेश्वरी पडि़हार, भगवानदास पडि़हार,खूमराज पंवार,पुर्णेन्दु शेखर जोशी,ने अभिषेक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर लोकगायक मदन जैरी ने वाणी व भजन प्रस्तुत किये। स्वामी शिव सत्यप्रकाश जी को शाल ,श्रीफल से सम्मान किया गया। राजेन्द्र जोशी ने बताया कि फागी माई ने महिला सशक्तिकरण,शिक्षा के क्षेत्र में समकालीन समय में लोक जागृति पैदा की। सुनीता,राजस्थली,आशा,अभिलाषा,डॉ समीक्षा व्यास,रविप्रभा पुरोहित, शशिप्रभा आचार्य,जनमेजय व्यास,गिरिराज जोशी ने भी विचार प्रकट किये।

error: Content is protected !!