छतरपुर 1 मार्च 2019 महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आलीपुरा के रहने वाले शासकीय शिक्षक श्री प्रमोद मिश्रा पुत्र श्री कन्हैयालाल मिश्रा को गत दिवस महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट सप्तम दीक्षांत समारोह आयोजन में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं डॉ त्रिलोचन महापात्र सचिव कृषि अनुसंधान शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश एवं डॉक्टर पाठक आदि उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से संस्कृत विषय में आचार मिथिला प्रसाद त्रिपाठी के लघु काव्य ग्रंथों का समीक्षात्मक अध्ययन पर शोध करने पर डॉक्टर उपाधि से सम्मानित किया गया l
शासकीय शिक्षक श्री प्रमोद मिश्रा वर्तमान में हरपालपुर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं इसके पहले वह रगोली अमा में पदस्थ ले चुके हैं श्री प्रमोद मिश्रा ने बताया कि उनके संस्कृत शोध में उनकी मेहनत लगन के साथ संस्कृत विभागाध्यक्ष महात्मा गांधी विश्वविद्यालय प्रोफेसर प्रज्ञा मिश्रा तथा छतरपुर महाराजा कॉलेज के प्रोफेसर सरस्वती प्रसाद द्विवेदी संस्कृत विभाग अध्यक्ष छतरपुर के प्रयासों से यह डॉक्टर की डिग्री प्राप्त हुई है प्रमोद मिश्रा की प्रथम शिक्षा अलीपुरा तथा बी ए बापू महाविद्यालय नौगांव महाराजा कॉलेज छतरपुर से तथा B.Ed बीटीआई छतरपुर से की है श्री प्रमोद मिश्रा को यह डिग्री उपाधि मिलने के साथ उन्होंने संपूर्ण छतरपुर जिले के लोगों का आशीर्वाद बताया उनकी सफलता पर ग्राम पंचायत अलीपुरा में आने वाले समय में अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा