डाॅ. जाखड़ बने लेफ्टिनेंट

बीकानेर, 1 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर की सातवीं राज बटालियन इकाई प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र कुमार जाखड़ को लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई है। उन्हें सातवीं राज बटालियन कार्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में कर्नल राजेन्द्र सिंह ने यह रैंक प्रदान की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल कमला विश्नाई, सूबेदार अविनाश कुमार, कमल सिंह, हवलदार मेजर विजय कुमार एवं देवी सिंह मौजूद रहे। डाॅ. जाखड़ ने कैप्टन (डाॅ.) एस. एल. गोदारा से अप्रैल 2018 में एनसीसी इकाई का कार्यभार ग्रहण किया था।
—–
एसकेआरएयूः दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर, 1 मार्च। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ‘सतत आजीविका हेतु बाजरा आधारित स्वरोजगार प्रशिक्षण’ शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। परियोजना प्रभारी डाॅ. विमला डुकवाल ने बताया कि बाजरा आधारित उद्यम एवं कौशल विकास बढ़ाने के उद्देश्य से खाद्य एवं पोषण विभाग, गृह विज्ञान महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान डाॅ. डुकवाल, खाद्य एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. मधु गोयल एवं सहायक आचार्य डाॅ. ममता सिंह ने बाजरा एवं अन्य क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों की महत्ता बताते हुए इनके मूल्य संवर्धित उत्पादों एवं उद्यम विकास की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता डाॅ. रूपम गुप्ता, प्रिया यादव और ममता ने बाजरा के बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बाजरा के विभिन्न उत्पादों की स्टाल लगाई गई। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

error: Content is protected !!