शिवरात्रि का 3 दिन का कार्यक्रम आरंभ

हर साल की तरह सोमनाथ महादेव श्रीनाथ की बगीची शास्त्री कालोनी पुष्कर रोड पर शिवरात्रि का 3 दिन का कार्यक्रम आरंभ हो चुका है सेवा धारी तुलसी सोनी ने बताया कि आज रात्रि आज रात्रि जागरण में माता की चौकी हुई आगे बताया कि कल दिनांक 3 मार्च रविवार को प्रातः बगीची से महंत योगी श्री शंभू नाथ जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो बगीची से प्रारंभ होकर फाई सागर रोड संत कंवर राम कॉलोनी आदित्य आश्रम पुष्कर रोड से होती हुई बगीची पहुंचेगी जिसमें 101 महिलाएं कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे तत्पश्चात रात्रि 9:00 बजे सेभजन संध्या का भी आयोजन किया गया तुलसी सोनी ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने का निवेदन किया है ।

error: Content is protected !!