शिवरात्रि पर होगा शिव रूद्राभिषेक का आयोजन

बीकानेर। सोनगिरी कुआं स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सामूहिक पूजन एवं शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। पंण्चन्द्र शेखर वैष्णव ने बताया कि 4 मार्च सोमवार को संपूर्ण रात्रि को चार पहर की 4 पूजा सहित शिव रूद्राभिषेक का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वतः हो जाती है। मंदिर पुजारी परिवार के संजय रामावत ने बताया कि पंण् चन्द्रशेखर वैष्णव के आचार्यत्व में सांयकाल 07ः00 बजे से प्रातः 04ः00 बजे तक संगीतमय पूजन एवं भगवान शिव का रूद्रभिषेक किया जाएगा। रूद्राभिषेक में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवा सकते है।
चन्द्रशेखर वैष्णव कथावाचक

error: Content is protected !!