व्हाट्सएप पर वैमनस्यता फैलाने वाले गिरदावर पर कसा कानून का शिकंजा

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप व एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल के निर्देश पर हुई कार्यवाही*
लॉक डाउन के चलते लोग अपने घरों में बैठे बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को आहत करने व साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्टें डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।ऐसा ही एक उदहारण आज भिनाय तहसील में काम करने वाले राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर सामने आया है।एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल आई पी एस के निर्देश से पुलिस निरीक्षक छोटेलाल मीणा ने गिरफ्तार किया है।एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वायरस को लेकर भ्रामक,निराधार एवं साम्प्रदायिमता फैलाने वाले तथ्यों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की प्रवृति सामने आने पर उसे रोकथाम हेतु एटीएस एवं एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने त्वरित कदम उठाते हुए तीन सोशल मीडिया मोनिटरिंग प्रकोष्ठ का गठन किया जाकर 24 घण्टे व सप्ताह के सात ही दिन सोशल मीडिया पर निगरानी का कार्य किया जा रहा है।अब तक 367 कार्यवाहियां की जा चुकी है।इसी क्रम में आरोपी द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की पोस्ट डालने की जानकारी मिली।जिस पर गहन जांच करने पर पता चला कि आरोपी द्वारा हम हैं राही प्यार के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चला रखा था जिसमें उसने लगातार साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली झूठी व भ्रामक पोस्टें डालकर वायरल की।इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 बी,504 व 505 (2) में मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी तहसील भिनाय में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। *अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिकटोक, टेलीग्राम आदि) पर एटीएस एवं एसओजी द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।अतः किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक,राजनेतिक, धार्मिक,जातिगत वैमनस्यता एवं कोविड-19 को लेकर झूठी व भ्रामक पोस्ट व टिप्पणी न करें।अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने आमजन से ये भी अपील की है कि इस प्रकार की जानकारी मिलने पर विभाग को जानकारी साझा करें।*
*डॉ.मनोज आहूजा एडवोकेट एवं पत्रकार।9413300227*

error: Content is protected !!