
ऐसे करें भानु सप्तमी का व्रत
===================
भानु सप्तमी के दिन सुबह उठकर नित्यकर्म कर स्नान करने के बाद पूरे मन से सूर्य भगवान की पूजा करें. इसके बाद एक तांबे के बर्तन में साफ पानी भरकर तथा उसमें लाल चंदन, अक्षत, लाल रंग के फूल डालकर सूर्य देव को ‘ॐ सूर्याय नमः’ कहते हुए अर्घ्य दें और उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें कि वो अपनी कृपा आपपर बनाए रखें। जो भक्त भी इस विशेष दिन दान-पुण्य करते हैं उनके घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।
सूर्य देव के मंत्र
===========
भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा करते समय आप
ॐ घृणि सूर्याय नम:,
ॐ सूर्याय नम:,
नमस्ते रुद्ररूपाय रसानां पतये नम:,
वरुणाय नमस्तेsस्तु
मंत्र का पाठ कर सकते हैं। ये सब सूर्यदेव के ही मंत्र हैं।
व्रत का महत्व
==========
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन हवन, मंत्रो का पाठ, दान-पुण्य करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है. इस दिन जो भी भक्त पूरे मन से विधिवत तरीके से सूर्य देव की पूजा अर्चना करता है वो कभी अंधा, दरिद्र, दु:खी और शोकग्रस्त नहीं हो सकता।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।