केकडी,25 मार्च (पवन राठी) / आज गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैेली नगरपालिका कार्यालय से शुरू रैली नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर शुरू बीजासण माता मंदिर, विद्युत विभाग कार्यालय, यूनियन बैंक, सहारा बैंक से राजपूत छात्रावास, सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय होते हुऐ नगरपालिका कार्यालय तक सम्पन्न की गयी। पालिका अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा ने बतायाा कि
रैली के दौरान राहगिरो व दुकानदारों, मोहल्लेवासियों को मास्क वितरित किए गए एवं उनको भविष्य में हमेशा मास्क लगाने हेतु एवं पालिका द्वारा प्रेरित किया गया एव पालिका द्वारा रेली मार्ग पर स्थित सभी दुकानदारों को मास्क वितरित किए गए व घरों पर नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर व पोस्टर वितरित किए गए।
इस प्रकार आज लगभग 25 मास्क, 100 स्टिकर दुकानों एवं घरो पर चिपकाये एवं वितरित किये गये तथा गठित टीम द्वारा लगभग 190 आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ पालिका द्वारा गठित टीम द्वारा बिना मास्क के व्यक्तियों के चालान काटकर राशि वसूल की गयी।
इस मौके पर पालिका स्टाफ में लेखराम बैरवा कनिष्ठ अभिंयता, सफाई शाखा प्रभारी विमल कुमार दाधीच, शशिकांत दाधीच कनिष्ठ सहायक, रविन्द्र प्रकाश पाराशर व सहायक सफाई शाखा प्रभारी राकेश कुमार पारीक, आशीष सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।