अग्रवाल महिला समिति अजमेर द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष में योग सेशन और ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सचिव पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से योग सेशन आयोजित किया गया जहां आर्ट ऑफ़ लिविंग से ऋतु अग्रवाल ने समिती की महिलाओं को विभिन्न योग के माध्यम से कोरोना की इस विकट स्थिति में स्वस्थ व नीरोगी रहने के आसन कराये।
अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर राश्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा कोरोना संक्रमित परिवारों के लिये की जा रही भोजन व्यवस्था में 600 व्यक्तियों के भोजन की वयवस्था समिती द्वारा की गई।
अध्यक्ष अनिता गोयल ने बताया की इसी क्रम मेँ योग सेशन के पश्चात समीती की महिलाओं के लिये तम्बोला और माँ बेटी कॉंटेस्ट रखा गया जहां सभी महिलाओं ने बढ चढ़ कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वर्षा फतेह्पुरिया, पूजा बिन्दल , ममता सिंघल, सुष्मा गर्ग ने प्राप्त किया।
अध्यक्ष
अनिता गोयल