राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल और सोनिया गांधी बिग्रेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर एक बधाई पत्र भेज कर जन्मदिन की शुभकामना दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आज कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा कार्य करने का संकल्प लिया तत्पश्चात सेवा कार्य को करने के क्रम में केसरगंज व नया बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को कोरोना से बचाव हेतु मास्क वितरित किए गए। अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी को बधाई पत्र भेजकर उन्हें बधाई देते हुए पार्टी से मांग की कि उन्हें पुनः कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी पुनः जीत का परचम लहरायेगी जिससे केंद्र व राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी जो व्यापारियों के हित और उत्थान के लिए कार्य करेगी जिसमें मुख्यतः व्यापारियों को गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) की पेचीदगी प्रणाली का सरलीकरण कर व्यापारियों को भारी मानसिक व आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाने में मददगार सिद्ध होगी। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, सोनिया गांधी बिग्रेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, युवा नेता शरद कपूर, प्रहलाद माथुर ,संयम गंगवाल, मोहम्मद हनीफ अंसारी, सुदेश पाटनी, राकेश सोनी, आशीष गुर्जर, पवन बडगूजर इत्यादि उपस्थित थे।
कमल गंगवाल
प्रदेश संयोजक, राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन
मो. 9829007484