स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सभी की सामाजिक दायित्व – एसडीएम ओम प्रभा

जवाहर फाउंडेशन लायंस क्लब भीलवाड़ा टैक्सटाइल सिटी और महात्मा गांधी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत जांच शिविर का आयोजन गजाधर मानसिंह धर्मशाला रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाउंडेशन के द्वारा की गई पहल सभी स्वस्थ और निरोगी रहें आज बड़ी संख्या में लोगों ने इस जांच शिविर का लाभ प्राप्त किया जांच शिविर की अवलोकन हेतु आज भीलवाड़ा एसडीएम सिटी ओम प्रभा ने निरीक्षण किया और जवाहर फाउंडेशन तथा सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया एसडीएम ओम प्रभा ने कहा सभी एनजीओ की यह सामाजिक दायित्व है कि वह इस प्रकार की रचनात्मक कार्य करें और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा और जागरूकता दोनों के प्रति जागरूक करें इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति मंजू पोखरना गजाधर मानसिंह धर्मशाला के ट्रस्टी जगदीश मानसिंहका लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के अध्यक्ष केसी गहलोतरा सुरेंद्र जैन एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की औऱ से रजनीश वर्मा महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सदस्य मोहम्मद हारुन रंगरेज जवाहर फाउंडेशन के सदस्य टी सी जैन धर्मेंद्र कोठारी रजिया मौजूद थे

एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया की शिविर का आयोजन स्वाभिमान भोज के प्रांगण में किया जा रहा है जहां आने वाले आगंतुकों को ब्लड ,ब्लड प्रेशर, शुगर, टीएलसी, डीएलसी हिमोग्लोबिन तथा अन्य तरह के जांच किए जा रहे हैं.

*इस अवसर पर विशेष तौर पर डेंगू की निशुल्क जांच की जाएगी जिसका लाभ आमजन ले सकते हैं*

महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों तथा कर्मचारी गण नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से यह आयोजन गजाधर मानसिंह धर्मशाला में किया जा रहा है जवाहर फाउंडेशन प्रारंभिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए इस दिशा इस दिशा में एक सामाजिक सरोकार के तहत पहल किए इस शिविर का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता

error: Content is protected !!