ग्रेनाइट सिल्लियों में दबे मजदूर की उपचार के दौरान हुई मौत

केकड़ी 30अप्रैल(पवन राठी)एकल सिंघा माइनिंग एरिया में ग्रेनाइट की सिल्लियों को उतारते वक़्त सिल्ली फिसल जाने से 22 वर्षीय मजदूर लालाराम निवासी केकड़ी सिल्लियों में दब गया जिसे अन्य मजदूरों ने सिल्लियों से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पंहुचाया।
लालाराम की हालत ज्यादा खराब होने पर उपचार के लिए उसे अजमेर रेफर कर दिया गया।
अजमेर अस्पताल में उपचार के दौरान ही लालाराम ने दम तोड़ दिया।
केकड़ी सिटी पुलिस कार्मिकों ने अजमेर पंहुच कर लाला राम के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नही करवाई है।

error: Content is protected !!