आंगनवाड़ी के 60 नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गणवेश की सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से अजमेर का स्लम एरिया शीशाखान प्रथम की आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले साठ नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गणवेश प्रदान की गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत अजमेर जिले की सबसे बड़ी आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चो के लिए क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के निवास स्थान गणपति विहार कॉलोनी राम भवन के पास से आंगनवाड़ी मित्र गायत्री वर्मा ,कार्यकर्ता निर्मला एवम सहायिका मधु को सौंपी गई जो इन मासूम बच्चों के अभिभावकों के सम्मुख बच्चो को भेंट करेगी
सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा सहयोगी लायन साथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इस अवसर पर क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी,लायन मधु पाटनी,आंगनवाड़ी मित्र,कार्यकर्ता एवम सहायिका आदि मौजूद रही
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!