अजमेर! नगर निगम अजमेर वार्ड 32 के पार्षद आरिफ खान पर शुक्रवार की देर रात्रि को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ! कांग्रेसी पार्षद आरिफ खान पर जानलेवा हमले से कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय की आपातकालीन यूनिट में भर्ती पार्षद आरिफ खान से मिलने पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर नरेश सत्यावना पार्षद सुनील धानका वसीम खान कुशाल कोमल चंद्र प्रकाश बालोटिया सुनील कैन पार्षद श्याम प्रजापति मनीष सेठी कपिल सारस्वत विपिन बेसिन अंकुर त्यागी दयानंद चतुर्वेदी मुनव्वर खान नितिन जैन आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा से बातचीत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करा कर आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की!