विश्व हिंदू परिषद की कावड़ यात्रा 24 व 25 जुलाई को

केकडी 20 जुलाई(पवन राठी)
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक बुधवार को संपन्न हुई जिसमें हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी पुष्कर सरोवर से केकड़ी कावड यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा संयोजक रामअवतार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष चलती कावड यात्रा निकाली जायेगी जिसमें 23 को केकड़ी से पुष्कर के लिए रवाना होकर 24 को सुबह पुष्कर सरोवर से कावड मे जल लेकर निकलने के बाद सीधे पंचमुखी बालाजी मंदिर केकड़ी रात्री विश्राम रहेगा। कावड यात्रा के स्वागत के लिए केकड़ी सर्व हिन्दू समाज द्वारा पंचमुखी बालाजी मंदिर अजमेर रोड केकड़ी से भगवा ध्वज द्वारा शोभा यात्रा द्वारा निर्मलेस्वर महादेव मंदिर घन्टा घर पहुचेगी 25 जुलाई सोमवार (प्रदोष) प्रात: 11:15 पर अभिषेक किया जायेगा ।
बैठक- मे विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन,प्रखंड अध्यक्ष महावीर सिंह भाटि , नगर उपाध्यक्ष रोहित राठी, बजरंग दल जिला बल उपासना प्रमुख सिन्तु साहू, प्रखंड संयोजक रामअवतार चौधरी , नगर सह संयोजक विष्णु साहू, ऋषि राज चौधरी, बजरंग दल कार्यकर्ता दशरथ जाट, भारत जाट, जीतू साहू महावीर वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!