केकड़ी(डॉ.मनोज आहूजा)बारिश के आते ही न्यायालय परिसर में जगह जगह होने वाली कीचड़ व गंदे पानी की निकासी नहीं होने से जगह जगह एकत्रित हुए पानी की वजह से अधिवक्ताओं व पक्षकारों की समस्या को देखते हुए आज बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी विकास पंचोली से संपर्क कर परिसर की दशा सुधारने के लिए निवेदन किया।इस पर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली व बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रामअवतार मीणा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी,एडवोकेट मगनलाल लोधा, नवल किशोर पारीक,डॉ.मनोज आहूजा,गजराज सिंह कानावत सीताराम कुमावत,गजेंद्र पाराशर,घनश्याम वैष्णव,नितिन जोशी,योगेंद्र सिंह,नरेंद्र लोधा, मुरलीधर शर्मा, हनुमान शर्मा,महावीर गुर्जर ने परिसर में घूमकर निरीक्षण किया।इस दौरान जगह जगह पानी के ठहराव व कीचड़ के हालातों को देखकर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने मौके से ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों व नगरपालिका केकड़ी के चेयरमैन को फोन कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।इस अवसर पर वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान के अलावा पार्क किये गए वाहनों को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का ध्यान रखने वाले कर्मचारी को तलब कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।इस अवसर पर कुछ अधिवक्ताओं ने मौके पर मौजूद कांग्रेसी अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी व नवल किशोर पारीक को देखते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सरकार व स्थानीय विधायक डॉ.रघु शर्मा से फंड लाने का प्रयास करना चाहिए।परिसर के निरीक्षण के बाद उपखंड अधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि कल सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को परिसर का निरीक्षण करवाया जाकर शीघ्र ही व्यवस्थाएं सुधार दी जाएगी।गौरतलब है कि अधिवक्ता व न्यायालय परिसर से संबंधित किसी भी समस्या के संबंध में बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के संज्ञान में आते ही वो त्वरित गति से उस समस्या को निस्तारण में लग जाते हैं जिससे वकीलों की सक्रियता दिखाई देने लगी है।