अजमेर 29 दिसम्बर 2022- सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों ने सिख समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा रेलवे बिसिट नसीराबाद रोड पर आयोजित प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुग्रंथ साहब के सामने माथा टेक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने गुरुगोविंद सिंह साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संदेश देते हुए सभागार में उपस्थित सभी धर्म अनुरागी बंधुओं को पर्व की बधाइयां प्रेषित की।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक फादर कॉस्मो शेखावत, संयास आश्रम के आचार्य राजयोगिनी, योगिनी दीदी, अमृत सिंह, दिलीप सिंह छाबड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777