राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद रहें विशिष्ट अतिथि
जोधपुर। सुरक्षा को लेकर उन्हें कई तरह के कोर्स और जानकारियां दी जाएगी। इसको लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को शुरू हुआ। इसमें पुलिस महानिरीक्षक पी. रामजी, आरपीएससी प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद सहित टोंगो देश के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC) के प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार ने बताया कि यह जोधपुर और प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि टोंगो देश ने अपने देश की सुरक्षा के लिए जोधपुर की इस अकादमी को चुना। यहां पर इन कमांडो को कुल 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। टोंगो देश के अधिकारियों ने विश्वास जताया की इस ट्रेनिंग के बाद हमारे कमांडो अपने देश के वीवीआईपी की और बेहतर तरीके से सुरक्षा कर पाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने कहा कि ये देश के लिए एक गौरव का क्षण है।