देवनानी ने किया वार्ड 73 में 23 लाख की लागत से होने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

आनन्द नगर में 23 की लाख की लागत से होगा सी.सी.सड़क का निर्माण – देवनानी

अजमेर, 13 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड 73 स्थित आनन्द नगर के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 23 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया ।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 73 स्थित आनन्द नगर में राजू गुर्जर के मकान से अशोक शेखावत के मकान और विभिन्न गलियों मेंं लगभग 300 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा। सड़क निर्माण कार्य पर 23 लाख रूपऐ की लागत आयेगी। बारिश और सिवरेज के कारण यहां पर सड़क क्षतिग्रस्त थी। उन्होनें क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुऐ सड़क निर्माण हेतु मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-2023 के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थें। प्रशासनिक और वित्तिय स्वीकृति जारी होने के बाद विधिवत निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी का स्थानीय क्षेत्रवासियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
देवनानी ने शुभारम्भ के दौरान क्षेत्र की जनता को सम्बांधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार गरीब जनता को लुट रही है। कांग्रेस सरकार बिजली के बिलो में जनता को राहत की जगह आफत के बिल भेज रही है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशन-खोरी चरम सीमा पर पहुंच गया है। प्रदेश की मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्याऐं जैसी घटनाऐ आम हो गई है। कांग्रेस राज में महिलाऐं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार के 04 सालों के कार्यकाल में 18 पेपर लीक हो चुके है। प्रदेश का युवा बेराजगार रोजगार के अभाव में प्रताड़ित होकर आत्महत्याऐं जैसे कदम उठा रहा है।
देवनानी इस मौके पर पार्षद प्रियंका सांखला, गंगाराम सैनी, राजू गुर्जर, अशोक शर्मा, कृष्ण गोपाल पाराशर, रामस्वरूप जांगिड़, नीरज त्यागी, मनमोहन अग्रवाल, राजेश सांखला, चिरंजीलाल, दीपक, श्रीमाली, सुनील सेठी, राकेश बिड़ला, धनेश धोलपुरिया, हरदेश गुज्रर, अनील अपूर्वा, मक्खनलाल वर्मा, हरिसिंह पंवार, रवि शर्मा, राजदुलारी जैन, प्रेमदेवी, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!