डी एस फाउंडेशन के अनूठी पहल

पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं को किया जागरूक

अजमेर। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था डी एस फाउंडेशन द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पर्यावरण एवं वन संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए आज गांधी भवन पर 500 पौधे वितरित किए गए ।

फाउंडेशन की सचिव सरिता मौर्य ने बताया कि ग्रीन अजमेर क्लीन अजमेर के तहत आज डी एस फाउंडेशन द्वारा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिवकुमार बंसल एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष खुशाली सबनानी के नेतृत्व मेंवन विभाग के सहयोग से 500 पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने महिलाओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आज के बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ।

इस अवसर पर अजय गुर्जर मनीष अग्रवाल फाउंडेशन के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुरजीत कपूर, कोषाध्यक्षा मेनका सदस्य मनीष शर्मा, ‘जयप्रकाश, पूनम रामनानी, सुमन, मनीषा सभी आदि ने महिलाओं को गुलाब पीपल नीम मीठा नीम गुलमोहर अमरूद आदि के पेड़ वितरित कर देखभाल के जिम्मेदारी दी।

खुशाली सबलानी
अध्यक्ष
+918769829810

error: Content is protected !!