दक्षिण में भी खिला कमल, वर्ष 2047 तक विकसित होगा भारत- देवनानी

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विश्व में भारत के अहम मुकाम की जीत
– अजमेर में भागीरथ चौधरी को दिया जनता ने आर्शीवाद, डबल इंजन की सरकार से होगा विकास

वासुदेव देवनानी
अजमेर, 4 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व में विश्व में भारत के अहम मुकाम की जीत है। इस बार दक्षिण भारत में भी कमल खिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकसभा चुनाव में हैट्रिक भारत को वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र के संकल्प में अहम भूमिका निभाएगी। भारत विकास के नए सोपान तय करेगा। अजमेर में भी मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को आर्शीवाद दिया है। डबल इंजन की सरकार से जिले के विकास की रफ्तार ओर तेज होगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार का कार्यकर्ताओं के साथ हंस पैराडाइज में लोकसभा चुनाव के परिणामों को लाइव देखा। उन्होंने शाम को गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी के दौरान नव-निर्वाचित सांसद भागीरथ चौधरी को बधाई भी दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत देश के विकास में अहम पड़ाव साबित होगा। श्री मोदी के नेतृत्व में दस साल में भारत ने पूरे विश्व में एक अहम मुकाम हासिल किया है। पूरी दुनिया हमें विश्वगुरू की दृष्टि से देख रही है। पूरी दुनिया के राजनेता अब भारत को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में भारत में भी विकास की नई कहानी लिखी गई है। हमारे राज्यों में कई अहम परियोजनाओं से विकास हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, सौर ऊर्जा और अन्य योजनाओं से करोड़ो लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हैट्रिक से देश के विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत का जो मंत्र दिया है। वह तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगा।
श्री देवनानी ने कहा कि केन्द्र में भाजपानीत एनडीए की जीत का असर राजस्थान में दिखाई देगा। ईआरसीपी सहित कई अहम परियोनाएं राजस्थान के विकास को आगे बढ़ाएगी। भाजपा की सोच सभी को साथ लेकर बढ़ने की रही है। हम देश के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए सोपान तय करेंगे।

error: Content is protected !!