नसीराबाद । (अशोक लोढ़ा) नसीराबाद स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में भाजपा मण्डल की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमे आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक मण्डल मे “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जाना है। उपरोक्त “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत नसीराबाद भाजपा मण्डल के कार्यक्रम संयोजक नितिन शर्मा और संजय यादव के नेतृत्व मे किए जाएंगे।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मण्डल संयोजक नितिन शर्मा, संजय यादव ने भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा के साथ मण्डल पदाधिकारीयो के साथ एक बैठक करी, जिसमे उपरोक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करी गई।उपरोक्त कार्यक्रम में आज सायंकाल 4 बजे हनुमान चौक से तिरंगा झण्डा का वितरण कार्यक्रम रखा गया है। 13 अगस्त को साँयकाल 6 बजे शाहिद स्मारक पर शहीदों को नमन कर उनकी याद में स्मारक पर दीपदान का कार्यक्रम रखा गया है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व साँयकाल 4 बजे “तिरंगा यात्रा” का आयोजन रखा गया है। यह यात्रा गाँधी चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, हनुमान चौक होते हुए शहीद स्मारक पर सम्पन्न होगी।
आज मण्डल बैठक में महामंत्री काली बाबानी, दिनेश बोहरा, महेन्द्र पथरिया, उपाध्यक्ष नेमीचंद खिंची, प्रकाश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष शम्भू साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष शानू शर्मा, अनिल वर्मा, राजेश लखन,महावीर टाक,संजय मेहराआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नसीराबाद भाजपा मण्डल ने आमजन से आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को ऐतिहासिक बनाए।